बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया

Save Girls: जनपद अमरोहा में आज दिनांक 06.03.2023 को महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत जिला संयुक्त चिकित्सालय जनपद अमरोहा में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। समाज में फैली कुरितियों व बेटा-बेटी में व्याप्त असमानता को दूर करना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत चन्द्रशेखर शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा द्वारा वहां उपस्थित सभी आम जनमानस को अवगत कराया गया कि बेटियों को बेटों के समान शिक्षा व सुविधा दें तथा बेटी के जन्म पर कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत प्रथम श्रेणी में 2000 रूपए दिये जाने का प्रावधान है।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय में कन्याओं को जन्म देने वाली 2 महिलाओं को वेबी किट एवं मिठाई देकर सम्मनित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सत्यमा सिंह, महिला कल्याण अधिकारी, शबीह फात्मा, जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

बिना महिलाओं के देश का विकास नहीं

बिना महिलाओं केड़ी कार्यकर्ताओं और सेविका ग्राम में जाकर लोगों को महिलाओं के संबंध में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं नीतियों को बताएं और लाभान्वित कराएं। बिना महिलाओं के विकास से देश का विकास नहीं हो सकता है। महिलाएं आगे आकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए अपने को सशक्त बनाएं। आप लोग अपनी बच्चियों को अच्छी शिक्षा दें। जन्म पूर्व लिंग पहचान के आधार पर हो रही कन्या भ्रूण हत्या को व्यक्तिगत रूप से सामूहिक रूप से समाप्त करने की मुहिम में अपना भरपूर सहयोग दें और जागरूक करें । कहा कि देश की महिलाएं पुरुषों में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के संदेश का प्रचार प्रसार करें।

1090 हेल्पलाइन का सहारा लें

लिंग भेद और लिंग चयन जो कि बालिकाओं के जन्म में उनके अस्तित्व को जोखिम में डालता है। उस मानसिकता का त्याग करें, जिससे यह सुनिश्चित हो कि लड़कियां जन्म लें उन्हें मान प्यार व शिक्षा मिले और देश का सशक्त नागरिक बनने का अवसर मिले। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कहीं पर भी आपको असुरक्षा की भावना महसूस हो रही है। आपको लग रहा है कि आपका और आपकी बेटी के साथ किसी भी प्रकार की दिक्कत हो रही है तो 1090 हेल्पलाइन का सहारा लें। पूरी मदद मिलेगी और दोषी पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

शिकायत है तो बताएं अवश्य छिपा कर न रखें

कोई भी शिकायत हो आप उसको अपने अंदर ना रखें उसको बताएं। हर समस्या का समाधान किया जाएगा। हमारे द्वारा महिला अपराधों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। महिला संबंधी अपराधों पर सर्वाधिक मुकदमा अमरोहा जनपद में दर्ज किए गए हैं कोई भी शिकायत है तो बताएं अवश्य छिपा कर न रखें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहायिकाओं को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान की शपथ भी दिलाई गई।

 

https://reportdelhi.com/2023/01/22/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%93-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%9d%e0%a4%be%e0%a4%93-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be/6

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *