BIHAR BOARD EXAM 2023: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी 2023 से शुरू होने जा रही है। जिसमें लाखों छात्र एवं छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित छात्र एवं छात्राओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र (Admit card) जारी कर दिए गए हैं। जो छात्र एवं छात्राएं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। वह वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा प्रवेश पत्र (Admit card) डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको एडमिट कार्ड (Admit card) डाउनलोड करने के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करें डाउनलोड
बिहार बोर्ड के द्वारा 8 जनवरी 2023 को हाई स्कूल वार्षिक परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड (Admit card) जारी कर दिया गया था। जिसे डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2023 निर्धारित की गई थी। अब बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए भी प्रवेश पत्र (Admit card)जारी कर दिए गए हैं। वह छात्र एवं छात्राएं जो बिहार बोर्ड से बारहवीं कक्षा की परीक्षा 2023 में सम्मिलित हो रहे हैं। वह सभी स्टूडेंट अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अपने प्रवेश पत्र (Admit card) डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले कर लें जांच
हम आपको बता दें कि जब आप अपना एडमिट कार्ड (Admit card) डाउनलोड करें तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य कर लें। एडमिट कार्ड (Admit card) को ध्यान से पढ़ें और उसमें अपना नाम, अपने माता पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता अच्छी तरह से चेक कर लें। यदि उसमें कोई कमी दिखाई दे तो आप अपने विद्यालय में जाकर उसके बारे में जानकारी करें। जिससे आपको परीक्षा के समय किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
बिहार बोर्ड के मैट्रिक का एडमिट कार्ड (Admit card) 15 जनवरी 2023 तक की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। सभी छात्र एवं छात्राएं अपना अपना एडमिट कार्ड (Admitcard) जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें। बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा हाई स्कूल के लिए 19 जनवरी से शुरू होगी और 21 जनवरी तक चलेगी। जबकि मुख्य परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित होनी है।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाना पड़ेगा।
वेबसाइट के होम पेज पर इंर्पोटेंट लिंक पर क्लिक करें।
बीएसईबी 10th एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड के लिंक पर जाना होगा।
जहां आपको डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब छात्र अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड लिख दें।
इन सब को सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा।
जिसे आप डाउनलोड करके प्रयोग के लिए इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।