संपूर्ण समाधान दिवस में आई 12 शिकायतें, एक का ही हो सका मौके पर निस्तारण

SAMADHAN DIWAS: जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील नौगांवा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने पूर्व तहसील दिवस में आने वाली शिकायत के निस्तारण की स्थिति का भी अवलोकन रजिस्टर से किया और आवश्यक बिन्दुओं में उपजिलाधिकारी से जानकारी लेकर लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर पर कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए, उसका तत्काल निस्तारण किया जाए। सभी अधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल को प्रति दिन अवश्य चेक करें।

एक शिकायत का निस्तारण मौके पर हुआ

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देकर कहा कि जो शिकायतें सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई हैं, उन शिकायतों की जांच की जाए और आने वाली शिकायतों का निस्तारण शीघ्र अतिशीघ्र किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा, चकबंदी, आपूर्ति, नगर पालिका, पी0डब्ल्यू0डी0, विद्युत, पंचायत राज, आपूर्ति, जलनिगम, गन्ना विभाग, सहित कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से एक शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष 11 शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारित कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को दिए।

राशन का वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें

जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लाभार्थियों का राशन कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है। उनका अभियान चलाकर राशन कार्ड बनाया जाए और उनको शासन द्वारा अनुमन्य राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाए। राशन वितरण में जिन अधिकारियों की ड्यूटी नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है, वह राशन वितरण की तारीख पर मौके पर पहुंचकर अपने सामने ही राशन का वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।

शिकायत कर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्टी मिलनी चाहिए

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नौगांवा सादात को निर्देश देते हुए कहा कि चकरोड, अवैध पटटा कब्जा,

तालाब आदि को अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराया जाए।

अभियान चलाकर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई कराई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण बारीकी से करें।

उन्होने कहा कि शिकायत कर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्टी मिलनी चाहिए,

यदि शिकायत कर्ता निस्तारण से संतुष्ट नही है तो वह निस्तारण निष्क्रिय माना जाता है।

तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने गरीबों निराश्रितों को ठंड के दृष्टिगत कंबल का भी वितरण किया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी,

परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *