AMROHA NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत नगर के मिनी स्टेडियम में विवाह आयोजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। जिसमें कुल 243 कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डा० हरि सिंह ढिल्लो सदस्य विधान परिषद एवं श्रीमती शशि जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में दानिश आजाद अंसारी राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ व हज उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
दानिश आजाद अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्त प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीब एवं वंचित कन्याओं के विवाह में होने वाली धन की प्रमुख समस्या को समाप्त करने के उददेश्य से समस्त वंचित कन्याओं चाहे वह किसी भी धर्म अथवा जाति की हों के विवाह का आयोजन सामूहिक रूप से सरकारी खर्चे से किये जाने हेतु इस लोक कल्याणकारी योजना को लागू किया गया है।
35 हजार रूपये कन्या के खाते में अन्तरित किये जाते हैं
जिसमें सरकारी खर्चे से विवाह एवं विवाह उपरान्त उनकी गृहस्थी के शुभारम्भ हेतु उपहार स्वरूप घरेलू प्रयोग की सामग्री दी जाती है। तथा 35 हजार रूपये कन्या के खाते में अन्तरित किये जाते हैं। ऐसा आयोजन कहीं और देखने को नही मिलता है, जिसमें सभी धर्मो एवं जाति की कन्याओं का विवाह एक ही पण्डाल के नीचे होता है तथा कन्याओं को आशीर्वाद हेतु समस्त जनपदीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित होते हैं।
यह अधिकारी एवं भाजपा नेता रहे मौजूद
हरि सिंह ढिल्लो सदस्य विधान परिषद, सत्यपाल सैनी सदस्य विधान परिषद, डा० ऋषिपाल नागर जिलाध्यक्ष भाजपा,
श्रीमती शशि जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा भी अपने संबोधन में सरकार की
लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में भगवान शरण अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), माया शंकर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक),
अनिल कुमार उप जिलाधिकारी अमरोहा सहित समस्त जनपदीय अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी
सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम मंच आदि की व्यवस्था डा० बृजेश कुमार अधिशासी अधिकारी,
नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा की गई।