TIGRI MELA: गंगा धाम तिगरी में लगातार तीसरे दिन भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी, जिला न्यायाधीश अमरोहा, पुलिस अधीक्षक अमरोहा, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, धनौरा विधायक राजीव तरारा, एमएलसी सतपाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, उप जिला अधिकारी नौगांवा सादात एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व श्रद्धालुओं ने आरती में प्रतिभाग कर भक्ति मय गीतों के साथ सुन्दर धुन में भव्यता के साथ गंगा आरती की।
श्रद्धालुओं की टीम कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम
तिगरी गंगा मेला 2022 में जनपद अमरोहा के तिगरी स्थल पर कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जनपद अमरोहा के कबड्डी प्रतियोगी टीम व गंगा धाम तिगरी में आए हुए श्रद्धालुओं की टीम के बीच आयोजित की गई। जिसमें श्रद्धालुओं की टीम कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम व जनपद अमरोहा की टीम का द्वितीय स्थान रहा। जिन्हें पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, विधायक राजीव तरारा, एमएलसी सतपाल सिंह सैनी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ऋषि पाल नागर, जिला महामंत्री पूरन सिंह सैनी द्वारा छात्राओं को मेडल पहनाकर टी-शर्ट व प्रदर्शन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
शरीकपुर की टीम का द्वतीय स्थान रहा
इस कबड्डी खेल प्रतियोगिता में श्रद्धालुओं की टीम रेहड़ी जागीर प्रथम व जनपद अमरोहा की शरीकपुर की टीम का द्वतीय स्थान रहा। इस अवसर पर जिला अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, उप जिला अधिकारी नौगांवा सादात, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधि तथा क्रीडा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
लगातार तीसरे दिन भव्य गंगा आरती का आयोजन
आज गंगा धाम तिगरी मेला में लगातार तीसरे दिन भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।
जिसमें जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी, जिला न्यायाधीश अमरोहा, पुलिस अधीक्षक अमरोहा आदित्य लांग्हे,
पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, विधायक राजीव तरारा,
एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण,
उप जिला अधिकारी नौगांवा सादात, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों
व श्रद्धालुओं ने आरती में प्रतिभाग कर भक्ति मय गीतों के साथ सुन्दर धुन में भव्यता के साथ
गंगा आरती कर सुख व समृद्धि की कामना की।