MATHURA NEWS: भोलेनाथ को नोटिस, जनपद मथुरा में एक अनोखा मामला सामने आया है, जो इन दिनों लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर निगम के अफसरों ने भगवान भोलेनाथ को भी टैक्स के दायरे में ला खड़ा किया है, इस मामले ने सभी को चौंका दिया है। सावन के महीने में शिव भक्त अपने आराध्य भोलेनाथ की पूजा में जुटे हैं और नगर निगम ने वार्ड 13 में स्थित एक शिव मंदिर को हाउस टैक्स का नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद चर्चा में आया नगर निगम अब फजीहत से बचने के लिए इसमें अलग ही कहानी बयां कर रहा है। भोले पर निगम के हाउस टैक्स के नोटिस को लेकर लोग निगम अधिकारियों की कर्मठता पर खूब चर्चा कर रहे हैं।
भोलेनाथ को नगर निगम द्वारा 1500 रुपये का नोटिस
जिस शिव मंदिर को नोटिस दिया गया है, वह मथुरा के यमुना पार स्थित लक्ष्मी नगर में स्थित है, यहां भोलेनाथ को नगर निगम द्वारा 1500 रुपये का नोटिस हाउस टैक्स के रूप में दिया गया है, जबकि मौके पर ना कोई कमरा है और ना ही कोई ऐसा स्थान है जिस पर हाउस टैक्स बनता है, फिर भी नगर निगम द्वारा टैक्स बकाए का नोटिस चस्पा कर दिया गया है| लोगो में इसे लेकर चर्चा है कि क्या अब भगवान भी टेक्स के दायरे में आ गए हैं|
परिसर को टैक्स फ्री कर दिया गया है
नगर निगम ने सभी बकाएदारों को नोटिस भेजे थे। इस लिस्ट में मंदिर भी शामिल था।
शिव मंदिर को जारी नगर निगम का नोटिस सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है।
नगर निगम के अधिकारी मामले को दबाने में जुट गए हैं।
कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने बताया
कि वहां कोई टैक्स नहीं लगाया गया है सिर्फ नोटिस दिया गया था।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि 2019-20 में वहां पर एक कमरा बना था।
वर्तमान में वहां कोई कमरा नहीं है, सिर्फ शिव मंदिर बना हुआ था।
जिस पर कोई कर नहीं लगाया जा सकता।
नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम अधिनियम की धारा 177 B के तहत कर परिसर को टैक्स फ्री कर दिया गया है।
MATHURA NEWS: वृन्दावन पहुंची शिल्पा शेट्टी ने किये बांके बिहारी के दर्शन, बोलीं राधे राधे