Russia Ukraine News: India put up Russian flag on Qutub Minar in support of Russia? Know what is the truth | रूस के समर्थन में भारत ने कुतुब मीनार पर लगाया रूसी झंडा? जानिए क्या है सच्चाई

Qutub Minar- India TV Hindi
Image Source : TWITTER
Qutub Minar

Russia Ukraine News: चीन , भारत के खिलाफ अंतराराष्ट्रीय स्तर पर साजिश रचकर झूठ फैलाने की मुहिम में लगा हुआ है। इस कड़ी में चीन ने भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने के लिए एक नया झूठ फैलाया है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अपने 07 मार्च के ट्वीट यह बताया कि दिल्ली में कुतुब मीनार की इमारत को रूसी झंडे के रंग से रोशन कर दिया है।

चीन ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने के लिए यह झूठ फैलाया। ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट के साथ कुतुब मीनार की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में कुतुब मीनार को नीले और लाल रंग में देखा जा सकता है। इसी नीले और लाल रंग को आधार बनाकर चीन ने यह झूठ फैलाने की कोशिश की ताकि पूरी दुनिया में इसका एक अलग संदेश जाए कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में भारत रूस का समर्थन कर रहा है।

पीआईबी फैक्ट चेक में ग्लोबल टाइम्स का दावा गलत निकला। फैक्ट चेक में यह पाया गया कि लालकिले पर नीले और लाल रंग के थीम के अलावा प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के बारे में लिखा हुआ है। 

केवल रंग देखकर झूठ फैलाने वाले चीन ने एक भी बार इन फोटो की सच्चाई जानने की कोशिश नहीं की। या फिर सच्चाई को जानबूझकर इग्नोर किया गया। दरअसल, सच्चाई यह है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर कुतुब मीनार को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना थीम के रंग में रंगा गया था। पीआईबी फैक्ट चेक में कुतुब मीनार पर रूसी झंडे के थीम की बात गलत साबित हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *