International Women’s Day 2022 Wishes: महिलाओं को प्यार और सम्मान जताते हुए भेजें ये खास संदेश

International Women’s Day 2022 Wishes, Messages, Quotes, Facebook, Whatsapp and Instagram Status, Photos: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है. ऐसे में आज दुनियाभर में महिलाओं के प्रति सम्मान जताते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है. साथ ही महिलाओं को सम्मान और प्यार देना भी है. महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के रूप में देखा जाता है. महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर का भाव महसूस करते हुए आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आप अपनी बहन, मां, पत्‍नी, दोस्‍त या ऑफिस सहकर्मी को खास संदेश भेज सकते हैं. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ ऐसे ही शुभकामनाएं और संदेश लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप उनके प्रति अपना सम्‍मान व्‍यक्‍त कर सकते हैं.

मुस्‍कुराकर, दर्द भूलकर,
रिश्‍तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति ही नारी.
Happy International Women’s Day 2022

इसे भी पढ़ेंः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022: संघर्षों की दास्तान शुरू तो होती है पर खत्म नहीं होती, विख्यात लेखिका अनिता भारती ने बताए कुछ अनछुए पहलू

नारी सशक्तिकरण का क्या अर्थ है,
अगर नारी का सम्मान न कर सके तो सब व्यर्थ है…
Happy International Women’s Day 2022

मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो
जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो
नमन है उन सब नारियों को
जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती है वो
Happy International Women’s Day 2022

लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी
दुखों को दूर कर, खुशियों को बिखेरे नारी
Happy International Women’s Day 2022

नारी एक मां है उसकी पूजा करो,
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक पत्नी है उसका प्रेम करो,
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो.
Happy International Women’s Day 2022

तुम चहकती रहो, तुम महकती रहो,
तुम प्रेरणा बनकर, चमकती रहो,
कभी बेटी बनकर, कभी बहन बनकर,
कभी प्रेमिका, कभी पत्नी बनकर,
खुशियों की बारिश करती रहो,
जीवन के इस लंबे सफर में
मां बनकर मार्गदर्शन करती रहो…
Happy International Women’s Day 2022

इसे भी पढ़ें : International Women’s Day 2022 Gifts: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लाइफ में मौजूद खास महिलाओं को दें ये गिफ्ट्स

हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर एक ‘स्त्री’ अकेली ही काफी है
घर को स्वर्ग बनाने के लिए
Happy International Women’s Day 2022

Tags: International Women Day, International Women’s Day, Lifestyle

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *