Jharkhand Budget 2022: वित्त मंत्री रामेश्वर उराव ने किया पेश 2,698 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट

Jharkhand Budget 2022- India TV Paisa
Photo:PTI

Jharkhand Budget 2022

Highlights

  • पिछले साल हेमंत सरकार ने 91277 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था
  • वित्त मंत्री ने 2,698.14 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट सदन में पेश किया
  • 3 मार्च, 2022 को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट सदन में पेश होगा

Jharkhand Budget 2022 : झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव 3 मार्च को राज्य का आम बजट पेश करने जा रहे हैं। इससे पहले सोमवार को वित्त मंत्री ने 2,698.14 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। 

इससे पहले 25 फरवरी को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस के अभिभाषण के साथ ही झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ। आगामी 3 मार्च, 2022 को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट सदन में पेश होगा।

पिछले साल 91277 करोड़ रुपए का बजट 

पिछले साल हेमंत सरकार ने 91277 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। बजट की सबसे खास बात यह थी कि सरकार ने न कोई नया टैक्स लगाया गया था और ना ही पुराने टैक्स में वृद्धि की गई थी। बजट की एक और खासियत किसानों के लिए शुरू की गई कृषि ऋण माफी योजना थी। इसके साथ ही मनरेगा मजदूरों की मजदूरी भी बढ़ाई गई थी। इसके अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 18653 करोड़ का प्रावधान किया गया था।

बजट के जरूरी आंकड़े 

बजट में राजस्व व्यय 75,755.01 करोड़ और पूंजीगत व्यय 15,521.99 करोड़ का प्रावधान किया गया था। इसमें सामान्य क्षेत्र के लिए 26734.05 करोड़, सामाजिक क्षेत्र के लिए 33,625.72 करोड़ व आर्थिक क्षेत्र के लिए 30,917.23 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए 18,653 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *