BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: March 18 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | सेंसेक्स 585 पॉइंट गिरकर 49,216 पर बंद; निफ्टी भी 163 अंक गिरा, रिलायंस और TCS के शेयर 2-2% फिसले

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: March 18 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबईएक वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन बिकवाली रही। BSE सेंसेक्स 585 अंकों की गिरावट के साथ 49,216.52 पर बंद हुआ है। भारी बिकवाली के चलते इंडेक्स इंट्राडे में 48,962.36 तक भी फिसला। इससे पहले 26 फरवरी को इंडेक्स 49 हजार के लेवल से नीचे आया था। 12 मार्च से जारी 5 दिनों की गिरावट में सेंसेक्स इंडेक्स 2300 अंक टूटा है। निफ्टी इंडेक्स भी 163 अंक गिरकर 14,557.85 पर आ गया है।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई

  • जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। US बॉन्ड यील्ड जनवरी से अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जबकि फेड रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थाई रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा देश में बढ़ते कोरोना के मामलों से भी निवेशकों ने बिकवाली की।
  • LKP सिक्योरिटीज के एस रंगनाथन के मुताबिक फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली से शेयर बाजार पर दबाव बना। इसके अलावा IT और फार्मा सेक्टर में मुनाफावसूली यानी निवेशकों ने ऊंची कीमत पर शेयर बेच मुनाफा कमाया। विदेशी निवेशक भी लगातार शेयर बेच रहे हैं।

बढ़त के साथ खुला था बाजार
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 शेयरों में गिरावट रही, जिसमें HCL का शेयर सबसे ज्यादा 3.4% नीचे गिरा। इसके अलावा इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह सेंसेक्स 359 अंकों की बढ़त के साथ 50,161.25 पर और निफ्टी 134 अंक ऊपर 14,855.50 पर खुला था।

बैंकिंग और IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

निवेशकों ने सबसे ज्यादा IT और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बिकवाली किया। IT इंडेक्स 810 अंक यानी 3% नीचे 25,373.35 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 372अंक नीचे 33,856.80 पर बंद हुआ। इंडेक्स में सबसे ज्यादा बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 3.8% फिसला।

एक्सचेंज पर 69% शेयरों में गिरावट, मार्केट कैप 2.42 लाख करोड़ रुपए घटा

वहीं, BSE पर 3,121 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 830 शेयर बढ़त और 2,154 गिरावट के साथ बंद हुआ है। इसमें 391 शेयर रहे जिनमें लोअर सर्किट लगा। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 201.29 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 203.71 लाख करोड़ रुपए रहा था।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए…

दुनियाभर के शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव
अमेरिका में फेड रिजर्व ने कहा कि देश की आर्थिक ग्रोथ करीब 40 सालों में सबसे मजबूत है। इसीलिए ब्याज दरों को स्थाई रखा गया है, जिससे दुनियाभर के बाजारों में बढ़त रही। जापान का निक्केई इंडेक्स 1% ऊपर 30,218 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में भी 306 अंकों की बढ़त रही। इसी तरह चीन के शंघाई कंपोजिट में 17 अंक और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 18 अंकों की बढ़त रही। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज 44 अंकों की गिरावट के साथ 7,003 पर बंद हुआ है।

अमेरिकी बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव
अमेरिका में फेड रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थाई रखा है, जिससे 10 ईयर बॉल्ड यील्ड घटा है। इससे शेयर बाजार में खरीदारी हुई और डाओ जोंस 0.58% चढ़कर 33,015 अंकों पर बंद हुआ था। नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स में बढ़त दर्ज की गई । इससे पहले यूरोपियन मार्केट मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

बुधवार को लगातार चौथे दिन बाजार में बिकवाली
17 मार्च को शेयर बाजार में भारी बिकवाली दर्ज की गई थी। BSE सेंसेक्स 562 अंकों की गिरावट के साथ 49,801.62 पर और निफ्टी भी 189 पॉइंट नीचे 14,721.30 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 2,625.82 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 562.15 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

खबरें और भी हैं…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *