BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: May 10, 2021 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | सेंसेक्स 295 पॉइंट चढ़कर 49,500 के पार बंद; निफ्टी में भी 120 पॉइंट की बढ़त, फार्मा और मेटल शेयरों में खरीदारी

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: May 10, 2021 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

नई दिल्ली10 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
BSE पर 3,330 शेयरों में कारोबार हुआ। 2,079 शेयरों में बढ़त और 1,027 में गिरावट रहा।
   -  फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

BSE पर 3,330 शेयरों में कारोबार हुआ। 2,079 शेयरों में बढ़त और 1,027 में गिरावट रहा। – फाइल फोटो

शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे दिन खरीदारी हुई। सेंसेक्स 295 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 49,502 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 119 पॉइंट ऊपर 14,942 पर बंद हुआ। निवेशकों ने सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा, मेटल और सरकारी सेक्टर के बैकिंग शेयरों की खरीदारी की। NSE पर तीनों इंडेक्स 2-3% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

रिलायंस सिक्योरिटीज के बिनोद मोदी के मुताबिक अच्छे ग्लोबल संकेतों, मार्च तिमाही के तिमाही नतीजे और RBI द्वारा लिक्विडिटी सपोर्ट से बाजार में लगातार चौथे दिन बढ़त रही। इसके अलावा देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम और कोरोना रिकवरी रेट पर भी निवेशकों की नजर है।

एक्सचेंज पर 2,079 शेयरों में बढ़त
सेंसेक्स में शामिल 30 में 23 शेयरों में बढ़त रहा, जिसमें लॉर्सन एंड टर्बो का शेयर सबसे ज्यादा 4% की बढ़त रही। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में 1.3% नीचे बंद हुआ है। BSE पर 3,330 शेयरों में कारोबार हुआ। 2,079 शेयरों में बढ़त और 1,027 में गिरावट रहा। एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 213.38 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो 7 मई को 211.24 लाख करोड़ रुपए था।

लगातार चौथे दिन बढ़त जारी
सुबह सेंसेक्स 289 अंक ऊपर 49,496 पर और निफ्टी 105 पॉइंट ऊपर 14,928 पर खुला। इससे पहले शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 256.71 पॉइंट ऊपर 49,206.47 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 98.35 अंक की बढ़त के साथ 14,823.15 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों का हाल…

ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 166 पॉइंट ऊपर 29,524 पर बंद हुआ।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 9 अंक की बढ़त के साथ 3,427 पर बंद हुआ।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 33 पॉइंट नीचे 28,594 पर बंद हुआ।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 52 अंकों की बढ़त के साथ 3,249 पर बंद हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 94 पॉइंट की बढ़त के साथ 7,419 पर बंद हुआ है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद

शुक्रवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.66% की बढ़त के साथ 229.23 अंक ऊपर 34,777.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.88% की बढ़त के साथ 119.39 अंक ऊपर 13,752.20 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 30.98 पॉइंट ऊपर 4,232.60 पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

FII और DII डेटा
NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 7 मई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,142.75 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,468.09 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। गुरुवार को सेंसेक्स 256 पॉइंट ऊपर 49,206 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 98 अंक ऊपर 14,823 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *