- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: February 2 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबईएक वर्ष पहले

शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 3,511 अंक चढ़ा है। मंगलवार को सेंसेक्स 1,197.11 अंकों की बढ़त के साथ 49,797.72 पर बंद हुआ है। सोमवार को भी इंडेक्स 2,314 अंक ऊपर बंद हुआ था। 2 फरवरी को कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने एक बार फिर 50,154.48 को छुआ। इंडेक्स ने 21 जनवरी 2021 को पहली बार 50 हजार का आंकड़ा पार किया था। बाजार की तेजी में ऑटो और बैंकिंग शेयर सबसे आगे रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इंडेक्स भी 366 अंक ऊपर 14,647.85 पर बंद हुआ है।
बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों का हाल नीचे दिए ग्राफिक में समझाया गया है-

बाजार में बढ़त की प्रमुख वजह-
- 2021-22 बजट : ज्यादातर मार्केट एनलिस्ट मान रहे हैं कि ओवरऑल बजट शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव है। क्योंकि, इसमें नया टैक्स नहीं लगाया है। साथ ही कोरोना सेस की बात भी नहीं हुई, जिससे बाजार लगातार 6 कारोबारी दिन से फिसल रहा था।
- वैश्विक बाजारों में बढ़त : घरेलू बाजार को वैश्विक बाजारों में बढ़त का भी सपोर्ट मिला। इसमें चीन, जापान, कोरिया सहित यूरोपियन और अमेरिकी शेयर बाजार शामिल है। इसके अलावा अमेरिका में नए कोरोना राहत पैकेज के पॉजिटिव अपडेट का भी असर पड़ा है।
- मजबूत घरेलू संकेत : बाजार के दिग्गज शेयर अच्छी बढ़त के साथ कारोबार किया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, HDFC, SBI, मारुति, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा के शेयर शामिल हैं।
एक्सचेंज पर 56% शेयरों में बढ़त
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 3,114 में कारोबार हुआ। 1,761 शेयर बढ़त और 1,179 गिरावट के साथ बंद हुए हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी करीब 4 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 196.68 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 192.62 लाख करोड़ रुपए था। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 4% और बैंक इंडेक्स 3.56% ऊपर बंद हुए हैं। सोमवार को पॉजिटिव बजट के चलते सेंसेक्स 5% ऊपर 48,600.61 पर और निफ्टी 4.74% ऊपर 14,281.20 बंद हुआ था।
बैंकिंग सेक्टर में रिकॉर्ड बढ़त
दो दिन से बाजार की बढ़त को बैंकिंग शेयरों का सपोर्ट मिल रहा है। इस दौरान निफ्टी बैंक इंडेक्स 12% से ऊपर चढ़ चुका है। इसमें प्रमुख रूप से ICICI बैंक, HDFC बैंक, कोटक बैंक, SBI और इंडसइंड बैंक के शेयर शामिल हैं। इंडेक्स ने मंगलवार को 34,652.50 के स्तर को छुआ, जो ऑलटाइम हाई है।
बैंकिंग शेयरों में तेजी प्रमुख वजह-
- सोमवार को बजट में सरकार ने बुरे फंसे कर्ज (NPA) से निपटने के लिए बैड बैंक की घोषणा की है। इसके तहत सभी NPA एक जगह लाए जाएंगे। क्योंकि इससे NPA रिजॉल्यूशन में आसानी होगी।
- बजट में IDBI और जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अलावा दो सरकारी बैंकों को प्राइवेट करने का प्रस्ताव पेश किया गया। हालांकि, इस पर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई।
- सरकारी बैंकों के कैपिटलाइजेशन में मदद के लिए वित्त वर्ष 2021-22 में 200 अरब रुपए का रीकैपिटलाइजेशन का ऐलान किया गया। इससे सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी है।
निवेशकों को खरीदारी की सलाह
बैंकिंग सेक्टर के चुनिंदा शेयरों पर ब्रोकरेज कंपनियां खरीदारी की सलाह दे रही हैं। इसमें मोतीलाल ओसवाल, जेएम फाइनेंशियल और ICICI डॉयरेक्ट शामिल हैं, जिन्होंने SBI, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और HDFC बैंक पर खरीदारी की सलाह दी है।
ऑटो शेयरों में शानदार तेजी
सरकार ने बजट 2021-22 में पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए ‘स्क्रैप पॉलिसी’ लाने की घोषणा की है। इसके चलते ऑटो शेयर लगातार बढ़ रहे हैं। ऑटो सेक्टर में टाटा मोटर्स का शेयर सबसे ज्यादा 17% ऊपर बंद हुआ है। इसके अलावा अशोक लेलैंड में 9% और TVS मोटर के शेयरों में भी 8% की बढ़त रही।
इंडिगो पेंट्स का शेयर 75% प्रीमियम पर लिस्ट, निवेशकों को प्रति शेयर 1,117 रु का फायदा
बजट के चलते शेयर बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट बना हुआ है। इसी कारण 2021 की दूसरी लिस्टिंग शानदार रही। इंडिगो पेंट्स का शेयर BSE पर 2,607.50 रुपए पर लिस्ट हुआ है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर भी शेयर 75% के प्रीमियम पर 2,607.50 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है। इसका इश्यू प्राइस 1,490 रुपए था। यानी निवेशकों को प्रति शेयर 1,117 रुपए का फायदा हुआ। BSE में कंपनी का शेयर 20% ऊपर 3118.65 के भाव पर बंद हुआ है।
वैश्विक बाजार में मजबूत तेजी
ग्लोबल मार्केट भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कोरिया का कोस्पी 1.32% ऊपर बंद हुआ है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स भी 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसके अलावा जापान का निक्केई इंडेक्स और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी 1-1% की बढ़त रही। इससे पहले अमेरिकी और यूरोपियन बाजारों में भी तेजी रही थी। नैस्डैक इंडेक्स 2.55%, S&P 500 इंडेक्स 1.61% ऊपर बंद हुआ था। यूरोपियन मार्केट में फ्रांस का CAC इंडेक्स और जर्मनी का DAX इंडेक्स में भी 1-1% बढ़त रही थी।